हरदोई -- जनपद में आयोजित किये जाने वाले द्वितीय साण्डी पक्षी महोत्सव की प्रथम बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि 08 फरवरी से 10 फरवरी 2019 के मध्य यह महोत्सव आयोजित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में साण्डी पक्षी महोत्सव की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी बैठक में साण्डी पक्षी महोत्सव का नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी को नामित करते हुए कहा कि साण्डी पक्षी महोत्सव से पूर्व स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ले। साण्डी पक्षी महोत्सव में बच्चो की प्रतियोगिताएं, रंगोली, वाद विवाद प्रतियोगिताएं, फोटोग्राफी, फैन्सी ड्रेस आदि होने वाली प्रतियोगिताओं को सुनिश्चित करे। उन्होने इसके अतिरिक्त बुक सेन्टर, खाने पीने की दुकाने एवं खिलौनो की दुकानो को भी उचित स्थान दिये जाने की बात कही।
साण्डी पक्षी महोत्सव में जिला पूर्ति अधिकारी को खाने पीने की दुकानो के सम्बन्ध में कहा कि आयोजक का सहयोग करे। महोत्सव में साफ सफाई की व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि महोत्सव में साफ सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त रखे। महोत्सव के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी को निर्धारित स्थल के समतलीकरण का कार्य भार देते हुए कहा कि महोत्सव परिसर का समतलीकरण कराना सुनिश्चित करे। उन्होने बताया कि साण्डी पक्षी महोत्सव के प्रतीक चिन्ह का शुभारम्भ 2 फरवरी को किया जायेगा, तथा शहरी क्षेत्रो से निःशुल्क यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी।
रिपोर्ट राजपाल सिंह हरदोई
Comments