top of page
© Copyright

सांसदों,विधायको व अन्य पदाधिकारियों ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 52 वी मन की बात सुनी

रिपोर्ट , प्रमोद सिंह प्रिंस ,



उन्नाव। उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे जनपद उन्नाव के फैंटेसी मोटल में चार जनपदों से लखनऊ , मोहनलाल गंज, रायबरेली व उन्नाव लोकसभा चुनाव को लेकर सेक्टर संयोजको की बैठक शुरू ।


बैठक में चारो जिलो के सांसदों, विधायको , व अन्य पदाधिकारियों ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की 52 वी मन की बात सुनी ।


मंच पर उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री जगत प्रकास नड्डा , सह प्रभारी गुजरात के पूर्व गृह मंत्री गोवर्धन भाई झरतिया ,अवध क्षेत्र प्रभारी जे पीएस राठौर,अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, संघठन मंत्री प्रद्युमन कुमार,उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह,लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ,सांसद साक्षी महाराज सहित पार्टी के लोग मौजूद ।




जनपद उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर , सभापति सदर विधायक पंकज गुप्ता , विधायक अनिल सिंह , विधायक बम्बा लाल दिवाकर , क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा ममता सिंह , पूर्व सांसद देवी बक्स सिंह सहित गणमान्य लोग सयोजक बैठक में मौजूद रहे ।

Comentários


bottom of page