माया सिंह द्वारा गरीब असहाय लोगों व गरीब छात्रों को कंबल तथा स्कूल बैग बारा गांव में वितरित किए गए।
- aapkasaathhelplinefoundation
- Jan 21, 2019
- 1 min read
रिपोर्ट , प्रमोद सिंह / मनोज सिंह ,
उन्नाव। विकास खण्ड बीघापुर क्षेत्र में हवलदार स्व. मनमोहन सिंह की पुत्रवधू माया सिंह द्वारा गरीब असहाय लोगों व गरीब छात्रों को कंबल तथा स्कूल बैग बारा गांव में वितरित किए गए ।
उन्होंने कहा अपने बुजुर्गों की प्रेरणा से गरीब असहाय लोगों की सेवा करने से आत्मिक सुख मिलताहै ,मेरा प्रयास होगा कि हर वर्ष इसी तरह से आयोजन होते रहें।
कार्यक्रम में आई मलिहाबाद की विधायक जया देवी ने कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।साथ में आई भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सारी योजनाएं महिलाओं के नाम संचालित की है,जिनमें शौचालय, उज्जवला ,आयुष्मान आदि प्रमुख हैं।
नगर भाजपा उपाध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहा कि उन्नाव जिले का नाम अब देश में ही नहीं विदेशों में भी जाना जा रहा है। कार्यक्रम की आयोजक माया सिंह द्वारा 350 कंबल व 200 स्कूल बैग वितरित किए गए।
कार्यक्रम में आशा सिंह मंडल अध्यक्ष अर्चना सिंह ,आरती मिश्रा ,ज्ञानवती शैल शुक्ला, शशी सिंह ,अंकित पांडेय, अनुराग सिंह, दुर्गेश सिंह, विश्वनाथ सिंह, धुन्नू सिंह ,भारत सिंह परिहार, नागेश सिंह, राम सिंह,मुन्ना सिंह, अंकुर प्रताप सिंह , प्रवीण अवस्थी ,मनोज प्रधान, नीरज सिंह परिहार जयहिंद सिंह आदि रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक भगवती सिंह विशारद ने की। संचालन विश्वनाथ सिंह ने किया।
Comments