top of page
© Copyright

इको गार्डन लखनऊ धरना प्रदर्शन करने पहुँचे शिक्षामित्र योगी सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया।



लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सुप्रीमकोर्ट के ऑर्डर से सहायक अध्यापक पद से हटाये गये शिक्षामित्र बड़ी संख्या में आज फिर अध्यापक बनाने की मांग करते हुए इको गार्डन लखनऊ पहुँचे और योगी सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। शिक्षामित्र अध्यादेश लाकर सहायक अध्यापक बनाने की मांग कर रहे है। शासन की तरफ से कोई प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुँचने की जानकारी प्राप्त नही हुई है।



जानकारी के लिए बता दे शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने से पहले केवल चार संगठन शिक्षामित्र के थे। आज इन संगठनो और टीमो की संख्या कितनी है। खुद शिक्षामित्रों को भी जानकारी नही है।



यही कारण है की शिक्षामित्रों की एक मांग भी तय नही है। बेसिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की विभाग हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर ही कार्यवाही कर रहा है। दो भर्ती के मौके छूट के साथ सुप्रीमकोर्ट ने दिये। उसके बाद छूट समाप्त हो जायेगी। लेकिन अगर शिक्षामित्र भर्ती नियमो को पूरा करता है। तब भी वह आवेदन का पात्र हो सकता लेकिन अनुभव का लाभ एव उम्र का लाभ नही मिलेगा। और कोई भी प्रशिक्षित शिक्षामित्र स्कूल से निकाला भी नही जायेगा।



Comments


bottom of page