top of page
© Copyright

AKS

शाहजहाँपुर : जलालाबाद में आज "आपका साथ हेल्पलाइन वेलफेयर फाउंडेशन" के संस्थापक बालकदास कुशवाहा जी के जन्मदिवस के अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने नगर के माँ सरस्वती विद्या मंदिर में ग्रामीण अंचल के निर्धन 51 छात्र/छात्राओ को शिक्षण सामग्री(कॉपी, पेन,पेंसिल,ईरेजर,शार्पनर) वितरित की,

ree

राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था पूरे देश मे कार्य कर रही है संस्था गरीब,असहाय लोगो की मदद को सदैव तत्पर रहेगी, एवं आने बाले समय में अपने कार्यो को और अधिक विस्तारित करेगी,


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्र बाबू गुप्ता, संस्था सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह कुशवाहा, संचालक/नगर अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा सौरभ कुशवाहा ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की,

ree


इस दौरान विद्यालय संरक्षिका कृष्णा देवी, संस्था कोषाध्यक्ष शुभम सिंह,सभासद नीरज भारद्वाज, भट्टा व्यवसायी वीरन पाठक, युवा भाजपा नेता गोपाल चंद्र गुप्ता,डिजिटल इंडिया एक्टिविस्ट अवधेश प्रताप कुशवाहा, विकाश शर्मा, कंचन लता शुक्ल, एवं समस्त विद्यालय स्टाफ आदि उपस्थित रहे।



Comments


bottom of page