AKS
- aapkasaathhelplinefoundation
- Dec 20, 2018
- 1 min read
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर के नगर जलालाबाद में आज "आपका साथ हेल्पलाइन वेलफेयर फाउंडेशन" के संस्थापक बालकदास कुशवाहा जी के जन्मदिवस के अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने नगर की महायोगी गोरक्षनाथ गौशाला में गौ सेवार्थ सामग्री(पशु आहार,हरा चारा, गुड़,भूसा) इत्यादि दान किया, कार्यक्रमानुसार सभी ने गुड़ खिलाकर व हरा चारा खिलाकर सामग्री भेंट की,
इस अवसर पर नगर गौशाला संस्थापक योगी अजीत नाथ, नगर अध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार मंगलम,नगर अध्यक्ष भाजपा पि. मो. सौरभ कुशवाहा,भट्टा व्यवसायी वीरन पाठक, गौ सेवा विभाग प्रमुख RSS/एनिमल वेलफेयर ऑफिसर शाहजहांपुर संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अशोक द्विवेदी,संस्था कोषाध्यक्ष शुभम सिंह, महामंत्री पि. मो. गौरव वर्मा,डिजिटल इंडिया एक्टिविस्ट अवधेश प्रताप सिंह कुशवाहा, एवं समस्त गौशाला सेवादार आदि उपस्थित रहे।
Kommentare