top of page
© Copyright

तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्त्वाधान में आयोजित हुआ।

Writer's picture: aapkasaathhelplinefoundationaapkasaathhelplinefoundation



अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय सामाजिक जागृति महासम्मेलन हुआ सम्पन्न

तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्त्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सामाजिक जागृति महासम्मेलन सकुशल सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीलाल कुशवाहा गोल्फ गुरु जी ने किया। मुख्य अतिथि मा उपेंद्र कुशवाहा जी पू केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार रहे।

विशेष अतिथि के रूप में मा ज्ञान प्रकाश मौर्य जी पू राज्य सुचना आयुक्त उ प्र शासन , कार्यक्रम संयोजक मा शक्ति कुमार कुशवाहा उर्फ़ शोला जी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, मा अजीत कुशवाहा जी वरिष्ठ अधिवक्ता, मा अखिलेश मौर्य जी राज्य विधि अधिकारी, मा शिव कुमार मौर्य जी, डॉ शिवमूर्ति लाल मौर्य जी वरिष्ठ समाजसेवी, मा राम लखन मौर्य जी, मा संजय मौर्य जी, रमेश दादा जी, मा जुगल किशोर जी, आदि लोग उपस्थित रहे।




देश के कोने कोने से आये कुशवाहा, शाक्य, सैनी, मौर्य, माली समाज के लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे।

महासम्मेलन में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मा आलोक कुशवाहा जी के नेतृत्व में प्रदेश के हर जिले से हज़ारों युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।




अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की तरफ से समस्त अतिथियों का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

महासम्मेलन में शैलेन्द्र सागर कवि ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से पूरे कार्यक्रम में चार-चाँद लगा दिया युवाओं ने खूब तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मा शिवशरण कुशवाहा जी प्रधान महासचिव जी एवं मा आलोक कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष युवा ने किया।

*जारीकर्ता प्रदीप मौर्य मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश*

19 views0 comments

Comentarios


bottom of page