top of page
© Copyright

aks.आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन

आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन ने पागल आश्रम में भोजन व्यवस्था कराई।



गुजरात पोरबंदर में आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन के संस्थापक/संरक्षक श्री बालकदास कुशवाहा जी के द्वारा 75 पागल लोगों को भोजन कराया गया। आपका साथ हेल्पलाइन फाउंडेशन पूरे देश में सामाजिक कार्य कर रहा है।



संस्था के अध्यक्ष श्री बलराम सिंह ने बताया की हमारी संस्था का पंजीकरण उत्तर प्रदेश से है। लेकिन सामाजिक कार्य कोई भी व्यक्ति कही पर कर सकता है। इस तरह से हमारी संस्था के सदस्य जिन प्रदेशों में निवास कर रहे है। वहा पर सामाजिक कार्य करते रहते है।



उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर में भी अभी जलालाबाद के एक स्कूल में 51 गरीब बच्चों को कॉपी पेंसिल रबड़ पेन कटर आदि शिक्षण सामग्री उपहार स्वरूप दी गई।


संस्था के कोषाध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया की संस्था के पास आर्थिक संसाधन की कमी है। संस्था को अभी कही से अनुदान य सहयोग नही मिल रहा सभी सदस्य आर्थिक सहयोग कर सामाजिक कर रहे है।




संस्था के सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा ने बताया की हमारी संस्था गौशाला में भी गाय के लिए भूषा चारा और पशुआहार आदि खाद्यवस्तुओं का दान करती है।

Comments


bottom of page